गुरुकुल की दैनिक दिनचर्या विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखकर निर्धारित की गई है। प्रातःकालीन प्रार्थना, योग, ध्यान, संध्या-वंदन, यज्ञ, स्वाध्याय एवं अनुशासित जीवन-पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मसंयम, संस्कार, एकाग्रता एवं सदाचार का विकास किया जाता है।