श्री सद्गुरु संकल्प संस्कृत वेद विद्यापीठ में कक्षा 6 से 12 तक विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, व्याकरण एवं साहित्य का व्यवस्थित एवं गहन अध्ययन कराया जाता है। पारंपरिक संस्कृत शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का समन्वय करते हुए विद्यार्थियों में भाषा-कौशल, शास्त्रीय समझ एवं अभिव्यक्ति क्षमता का विकास किया जाता है।